Skip to product information
1 of 1

Hath Ke Sath- Shikshakon Ke Liye Srot Pustak

Hath Ke Sath- Shikshakon Ke Liye Srot Pustak

हाथ के साथ
Publisher: Eklavya
Author: Arvind Gupta
Illustrator: Avinash Deshpande
ISBN: 978-93-48176-79-0
Binding: Paperback
Language: Hindi
Pages: 131
Published: 2025-05-01 00:00:00 +0530
Regular price $10.00 USD
Regular price Sale price $10.00 USD
Sale Sold out
Quantity

हाथ के साथ किताब में सस्ते साज-समान से विज्ञान और गणित सीखने की चन्द सम्भावनाओं का उल्लेख किया गया है। संसाधनों के अभाव में 'कबाड़ से जुगाड़' करने की काफी गुंजाइश है। पुस्तक में एक सन्देश है "सस्ते साधनों से भी बच्चे अच्छे ढंग से विज्ञान सीख सकते हैं।" पुराने अखबारों से हम दर्जन भर अलग-अलग टोपियाँ बना सकते हैं। ओरिगेमी-कागज को मोड़कर, हम ठोस रूप में ज्यामिति सीख सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलें, डिब्बियाँ, पुरानी हवाई चप्पलें, सोडा वॉटर के ढक्कन आदि से कई गतिशील खिलौने बनाना सम्भव है। बीजों, पत्तों, पत्थरों, टैनग्राम और अंगूठों की छाप से चित्र बनाना एक सृजनात्मक और सुखद काम है।

दुनिया के बहुत से महान वैज्ञानिकों ने सरल उपकरणों से पथप्रदर्शक काम किया है। उनके पद चिन्हों पर चलकर, हम सस्ते साधनों से बच्चों को विज्ञान का आनन्द दे सकते हैं। हम यह न भूलें - प्रयोगशाला के तमाम उपकरणों में, सबसे बहुमूल्य वस्तु बच्चे का दिमाग ही होता है।

किताब में वैज्ञानिक गतिविधियों के बीच में कुछ कहानियों को भी पिरोया गया है। ये पर्यावरण, शिक्षा, शान्ति, विज्ञान, गणित आदि विषयों पर आधारित दुनिया की प्रेरक कहानियाँ हैं। इन कहानियों का पाठकों पर जादुई असर होगा। यह किताब प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षकों के लिए एक उपयोगी संसाधन सामग्री साबित होगी।

View full details