Skip to product information
1 of 1

Dalit, Adivasi, and School- Madhya Pradesh ke Sandarbh Mein Kuchh Anubhav

Dalit, Adivasi, and School- Madhya Pradesh ke Sandarbh Mein Kuchh Anubhav

दलित, आदिवासी और स्कूल-मध्य प्रदेश के संदर्भ में कुछ अनुभव
Publisher: Eklavya
Author: Durgashankar Dharmik, Balkishan Sharma, Yogesh Malviya, VInod Gupta, Sukanya
ISBN: 978-81-19771-06-6
Binding: Paperback
Language: Hindi
Pages: 156
Published: 2024-12-01 00:00:00 +0530
Regular price $8.00 USD
Regular price Sale price $8.00 USD
Sale Sold out
Quantity

सन् 1990 के बाद भारत में शिक्षा के लोकव्यापीकरण का मुद्दा बहुत जोर-शोर से उठाया गया। इसके तहत दलित व आदिवासी समुदायों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। वे प्रयास कितने कारगर रहे? जिन दलित और आदिवासी समुदायों की पहली पीढ़ी स्कूल में आई, क्या स्कूल उनकी इच्छाओं के अनुरूप खरे उतर पाए? औपचारिक शिक्षा का तजुर्बा नहीं होने की उनकी दिक्कतों को स्कूल कितनी संवेदनशीलता से सुलझाते हैं? क्या स्कूल सामाजिक दूरियों को पाटने में सफल हुए हैं?

यह किताब ऐसे कई महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो कि वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा के सन्दर्भ में दलित व आदिवासी समुदायों के बच्चों और उनके अभिभावकों के ज़मीनी अनुभवों को उन्हीं के शब्दों में बयाँ करती है।

मध्य प्रदेश के हरदा और उज्जैन जिलों के आठ स्कूलों में इन विषयों पर किए गए अध्ययन के अनुभवों पर आधारित यह किताब शिक्षा से जुड़े तमाम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ साबित होगी।

View full details