Bhojan Aur Pachan
Bhojan Aur Pachan
Publisher: Eklavya
Author: Anu Gupta
Illustrator: Karen Haydock
ISBN: 978-81-19771-14-1
Binding: paperback
Language: Hindi
Pages: 96
Published: 2026-12-24 00:00:00 +0530
Couldn't load pickup availability
Share
भूख लगना कुदरती घटना है। लेकिन भूख लगने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, क्या खाने को मिलेगा और क्या नहीं, यह कुदरती तौर पर तय नहीं होता। भोजन, पाचन और कुपोषण पर केन्द्रित यह किताब इनके जैविक से लेकर सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक आयामों की पड़ताल करती है।
इसे पढ़कर भोजन क्या है, उसकी क्या भूमिका है, खाना कैसे पचता है, पाचन तंत्र में होने वाली आम गड़बड़ियों के लिए क्या किया जा सकता है जैसे सवालों के जवाब आप जान सकेंगे। इसके अलावा, किताब में पोषक तत्वों की जाँच, ऊँचाई-वज़न का मापन आदि जैसी प्रायोगिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं।
इसमें कुपोषण और अतिपोषण पर विस्तार से चर्चा की गई है। जंक फूड, फास्ट फूड व डिब्बाबन्द खाने की गुणवत्ता और सेहत पर उनके प्रभाव के बारे में भी यह हमें सचेत करती है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी किताब।
