Skip to product information
1 of 1

Likhna Seekne-Sikhaane Ka buniyadi Tana-Bana ( Paperback)

Likhna Seekne-Sikhaane Ka buniyadi Tana-Bana ( Paperback)

लिखना सीखने-सिखाने का बुनियादी ताना-बाना
Publisher: Eklavya
Author: Rajni Dwivedi,Hriday Kant Diwan
ISBN: 978-93-48176-91-2
Binding: Paperback
Language: Hindi
Pages: 209
Published: 2025-04-01 00:00:00 +0530
Regular price $12.00 USD
Regular price Sale price $12.00 USD
Sale Sold out
Quantity

लिखना अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण रूप और भाषा का एक प्रमुख कौशल है। लिखना सीखने-सिखाने की बुनियादी समझ हरेक शिक्षक के लिए आवश्यक है क्योंकि तभी वे बच्चों के लिखना सीखने की प्रक्रिया, लिखना सीखने में उन्हें होने वाली समस्याओं और लिखना सिखाने के विभिन्न तरीकों के बारे में जान पाएँगे। लिखना सीखने-सिखाने का बुनियादी ताना-बाना किताब में इन्हीं विषयों पर शुरुआती समझ विकसित करने वाले आलेखों को शामिल किया गया है।

इसमें लिखने को लेकर बने नीतिगत दस्तावेजों की आलोचनात्मक समीक्षा तो है ही, साथ ही, स्कूलों में लिखना सीखने-सिखाने के मौजूदा तौर-तरीकों में समस्याओं, प्राथमिक से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लिखना सिखाने के लिए की जा सकने वाली गतिविधियों, व शिक्षकों को लिखना कैसे सिखाया जाए जैसे कई जरूरी विषयों पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक के चार खण्डों में लिखना क्या है, लिखना सिखाने, इसके परिप्रेक्ष्यों, इसके आकलन और विश्लेषण व लिखना सिखाने की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है।

भाषा शिक्षण के बुनियादी पहलुओं पर रोशनी डालने वाली किताबों की श्रृंखला की यह तीसरी किताब है। यह किताब भाषा शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों व बच्चों को लिखना सिखाने में मदद करनेवाले अन्य लोगों के लिए लिखना सीखने-सिखाने के विभिन्न पहलुओं को समझने में मददगार साबित होगी।


View full details
  • 5 stars: 1 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
V
Vinod Upreti

शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों और बच्चों के पढ़ने लिखने को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों के लिए एक जरुरी किताब।
"लिखने" को लेकर हमारी तमाम भ्रांत धारणाओं को स्पष्ट करती किताब

  • 5 stars: 1 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
V
Vinod Upreti

शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों और बच्चों के पढ़ने लिखने को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों के लिए एक जरुरी किताब।
"लिखने" को लेकर हमारी तमाम भ्रांत धारणाओं को स्पष्ट करती किताब