{"product_id":"hath-ke-sath-shikshakon-ke-liye-srot-pustak","title":"Hath Ke Sath- Shikshakon Ke Liye Srot Pustak","description":"\u003cp\u003eहाथ के साथ किताब में सस्ते साज-समान से विज्ञान और गणित सीखने की चन्द सम्भावनाओं का उल्लेख किया गया है। संसाधनों के अभाव में 'कबाड़ से जुगाड़' करने की काफी गुंजाइश है। पुस्तक में एक सन्देश है \"सस्ते साधनों से भी बच्चे अच्छे ढंग से विज्ञान सीख सकते हैं।\" पुराने अखबारों से हम दर्जन भर अलग-अलग टोपियाँ बना सकते हैं। ओरिगेमी-कागज को मोड़कर, हम ठोस रूप में ज्यामिति सीख सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलें, डिब्बियाँ, पुरानी हवाई चप्पलें, सोडा वॉटर के ढक्कन आदि से कई गतिशील खिलौने बनाना सम्भव है। बीजों, पत्तों, पत्थरों, टैनग्राम और अंगूठों की छाप से चित्र बनाना एक सृजनात्मक और सुखद काम है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदुनिया के बहुत से महान वैज्ञानिकों ने सरल उपकरणों से पथप्रदर्शक काम किया है। उनके पद चिन्हों पर चलकर, हम सस्ते साधनों से बच्चों को विज्ञान का आनन्द दे सकते हैं। हम यह न भूलें - प्रयोगशाला के तमाम उपकरणों में, सबसे बहुमूल्य वस्तु बच्चे का दिमाग ही होता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकिताब में वैज्ञानिक गतिविधियों के बीच में कुछ कहानियों को भी पिरोया गया है। ये पर्यावरण, शिक्षा, शान्ति, विज्ञान, गणित आदि विषयों पर आधारित दुनिया की प्रेरक कहानियाँ हैं। इन कहानियों का पाठकों पर जादुई असर होगा। यह किताब प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षकों के लिए एक उपयोगी संसाधन सामग्री साबित होगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Eklavya","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45219200565301,"sku":"9789348176790","price":10.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0713\/0031\/7237\/files\/HathkeSath_1.png?v=1778740716","url":"https:\/\/eklavyapitara.com\/products\/hath-ke-sath-shikshakon-ke-liye-srot-pustak","provider":"Eklavya PitaraKART","version":"1.0","type":"link"}