{"product_id":"dalit-adivasi-and-school-madhya-pradesh-ke-sandarbh-mein-kuchh-anubhav","title":"Dalit, Adivasi, and School- Madhya Pradesh ke Sandarbh Mein Kuchh Anubhav","description":"\u003cp\u003eसन् 1990 के बाद भारत में शिक्षा के लोकव्यापीकरण का मुद्दा बहुत जोर-शोर से उठाया गया। इसके तहत दलित व आदिवासी समुदायों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। वे प्रयास कितने कारगर रहे? जिन दलित और आदिवासी समुदायों की पहली पीढ़ी स्कूल में आई, क्या स्कूल उनकी इच्छाओं के अनुरूप खरे उतर पाए? औपचारिक शिक्षा का तजुर्बा नहीं होने की उनकी दिक्कतों को स्कूल कितनी संवेदनशीलता से सुलझाते हैं? क्या स्कूल सामाजिक दूरियों को पाटने में सफल हुए हैं?\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eयह किताब ऐसे कई महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो कि वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा के सन्दर्भ में दलित व आदिवासी समुदायों के बच्चों और उनके अभिभावकों के ज़मीनी अनुभवों को उन्हीं के शब्दों में बयाँ करती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमध्य प्रदेश के हरदा और उज्जैन जिलों के आठ स्कूलों में इन विषयों पर किए गए अध्ययन के अनुभवों पर आधारित यह किताब शिक्षा से जुड़े तमाम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ साबित होगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Eklavya","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45219195453493,"sku":"9788119771066","price":8.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0713\/0031\/7237\/files\/COVER_65.png?v=1778740206","url":"https:\/\/eklavyapitara.com\/products\/dalit-adivasi-and-school-madhya-pradesh-ke-sandarbh-mein-kuchh-anubhav","provider":"Eklavya PitaraKART","version":"1.0","type":"link"}