{"product_id":"bhasha-ka-buniyadi-tana-bana-ek-sankalan-epub-copy","title":"Likhna Seekne-Sikhaane Ka buniyadi Tana-Bana ( Paperback)","description":"\u003cdiv class=\"tab-pane active\" id=\"tab-description\"\u003e\n\u003cdiv class=\"gmail_default\" style=\"font-family: trebuchet ms,sans-serif; font-size: small;\"\u003e\n\u003cp\u003eलिखना अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण रूप और भाषा का एक प्रमुख कौशल है। लिखना सीखने-सिखाने की बुनियादी समझ हरेक शिक्षक के लिए आवश्यक है क्योंकि तभी वे बच्चों के लिखना सीखने की प्रक्रिया, लिखना सीखने में उन्हें होने वाली समस्याओं और लिखना सिखाने के विभिन्न तरीकों के बारे में जान पाएँगे। लिखना सीखने-सिखाने का बुनियादी ताना-बाना किताब में इन्हीं विषयों पर शुरुआती समझ विकसित करने वाले आलेखों को शामिल किया गया है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसमें लिखने को लेकर बने नीतिगत दस्तावेजों की आलोचनात्मक समीक्षा तो है ही, साथ ही, स्कूलों में लिखना सीखने-सिखाने के मौजूदा तौर-तरीकों में समस्याओं, प्राथमिक से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लिखना सिखाने के लिए की जा सकने वाली गतिविधियों, व शिक्षकों को लिखना कैसे सिखाया जाए जैसे कई जरूरी विषयों पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक के चार खण्डों में लिखना क्या है, लिखना सिखाने, इसके परिप्रेक्ष्यों, इसके आकलन और विश्लेषण व लिखना सिखाने की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eभाषा शिक्षण के बुनियादी पहलुओं पर रोशनी डालने वाली किताबों की श्रृंखला की यह तीसरी किताब है। यह किताब भाषा शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों व बच्चों को लिखना सिखाने में मदद करनेवाले अन्य लोगों के लिए लिखना सीखने-सिखाने के विभिन्न पहलुओं को समझने में मददगार साबित होगी।\u003c\/p\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cp\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Eklavya","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45219198173237,"sku":"9789348176912","price":12.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0713\/0031\/7237\/files\/Paperback.png?v=1778740439","url":"https:\/\/eklavyapitara.com\/products\/bhasha-ka-buniyadi-tana-bana-ek-sankalan-epub-copy","provider":"Eklavya PitaraKART","version":"1.0","type":"link"}